न्यूज डेस्क: बिहार पर कोरोना का तेज अटैक हो रहा हैं। मरीजों की संख्या लगभग 500 के करीब पहुंचता जा रहा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 481 हो गया हैं। जिससे लोगों में चिंता बनी हुयी हैं।
आपको बता दें की कल बिहार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 3 अपडेट जारी किए गए था। पहली सूची में 9 दूसरी लिस्ट में 3 और तीसरी सूची में भी 3 कोरोना मरीज होने की पुष्टि हुई थी। इन आंकड़ों में लगातार वृद्धि भी देखि जा रही हैं।
सरकारी रिपोट के अनुसार बिहार में शनिवार को अभी तक 15 नए मरीज भी मिले। इनमें भोजपुर के छह, कैमूर के तीन तथा बक्सर के दो मरीज शामिल हैं। लंबे समय बाद सारण में भी एक मरीज मिला है। जिससे इलाकों में हड़कंप मच गया। इन इलाकों को सील कर दिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment