दुनिया में इन 5 देशों के पास है वीटो पावर, क्या पीएम मोदी दिला पाएंगे ?

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से देश वीटो पावर की मांग करते हैं। लेकिन मौजूदा समय में यूएन सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस,रूस, यूके और अमेरिका के पास वीटो पावर है। इस वीटो पावर का इस्तेमाल ये देश किसी भी मुद्दे को रोकने या उसे बढ़ाने के लिए करते हैं। इनके पास एक आधिकारिक पावर होता हैं। 
आपको बता दें की स्थायी सदस्यों के फैसले से अगर कोई सदस्य सहमत नहीं है तो वह वीटो पावर का इस्तेमाल करके उस फैसले को रोक सकता है। कुछ दिन पहले मसूद को सुरक्षा परिषद के चार स्थायी सदस्य उसे ग्लोबल आतंकी घोषित करने के समर्थन में थे लेकिन चीन उसके विरोध में था और उसने अड़ंगा लगा दिया।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह हैं की आज के वर्तमान समय में भारत की विदेश नीति पूरी दुनिया में अपना प्रभाव दिखा रही हैं। कोरोना संकट के बीच भारत ने पूरी दुनिया को मदद दे कर एक जिम्मेदार मुल्क होने का एहसास दिया हैं। इससे लोगों में ये चर्चा होने लगी हैं की क्या पीएम मोदी भारत को वीटो पावर दिला पाएंगे। 

दुनिया के कई देश भारत के लिए वीटो पावर की मांग करते आये हैं। क्यों की भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क हैं। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थववस्था वाला देश हैं। साथ ही साथ एक जिम्मेदार देश की भूमिका हमेशा निभाता आया हैं। इससे भारत को वीटो पावर मिलने की उम्मीद बढ़ जाता हैं। 

0 comments:

Post a Comment