न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। जिससे राज्य में रहने वाले लोग परेशान नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए सीएम नीतीश ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिया हैं की वो घर-घर जा कर कोरोना की जांच करें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिया हैं की पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर सभी प्रवासी मजदूरों की डोर टू डोर विस्तृत स्क्रीनिंग कराई जाए ताकि कोरोना वायरस का कोई लक्षण हो तो तुरंत उसकी पहचान हो सके । इससे राज्य में कोरोना का फैलाव रूक जाएगा और कोरोना चेन भी टूट जाएगी।
नीतीश कुमार ने इसके लिए टीम गठित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आदेश दिया की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया लगातार जारी रखें एक अंतराल के बाद पुनः स्क्रीनिंग कराई जाए और इसका फॉलोअप भी किया जाए। ताकि कोई प्रवासी मजदूर स्क्रीनिंग से छूटे नहीं। इससे हम कोरोना को हराने में सफल होंगे और कोरोना का संक्रमण खत्म हो जाएगा।

0 comments:
Post a Comment