कोरोना संकट: बिहार में मुखिया को मिला नया टास्क, नीतीश सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना संकट का कहर गहराता जा रहा हैं। जिको देखते हुए नीतीश सरकार ने बिहार के मुखिया जी को नया टास्क दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत पटना जिला से किया गया हैं। ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। 
आपको बता दें की जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए पटना के हर परिवार को मुफ्त में 4 मास्क देने का फैसला किया है। लेकिन मास्क के वितरण की जिम्मेदारी मुखिया जी पर होगी। मिली जानकारी के अनुसार पंचम वित्त आयोग से इसके लिए हर परिवार के लिए 100 रुपये आवंटित किए गए हैं। 

इसके तहत हर परिवार को मास्क, सैनिटाइजर और साबुन देना है। इसकी पूरी जिम्मेदारी मुखिया की होगी। मुखिया को सभी परिवार के पास जा कर उन्हें ये चीज उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं और मुखिया को आदेश भी दे दिया हैं। 

0 comments:

Post a Comment