न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। जो एक चिंता का विषय हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार डबल्यूएचओ ने कहा है कि भारत में कोरोनावायरस मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच लॉकडाउन में ढील दी गयी है। इससे बिहार सहित कई राज्यों की स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। साथ ही साथ यहां कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल सकता हैं।
WHO ने चेतावनी तेजी हुए कहा है की बिहार के साथ साथ महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना, चंडीगढ़, तमिलनाडु राज्यों में अतिरिक्त सावधानियां बरतनी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो, हालात भयावह हो जायेंगे। इन राज्यों में कोरोना का संकट बना हुआ हैं।
पिछले कुछ दिनों में भारत के इन राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी के साथ उछाल देखने को मिला हैं। जो खतरनाक साबित हो सकता हैं। सरकार को लॉकडाउन में ज्यादा छूट नहीं देनी चाहिए। इससे स्थिति और भी ख़राब हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment