बिहार में बेरोजगारी भत्ता के लिए करें रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे प्रतिमाह 1000 रुपये

न्यूज डेस्क: बिहार में गरीब वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए बिहार सरकार बेरोजगारी भत्ता योजना चलाती हैं। इस योजना का लाभ उस वर्ग के लोगों को प्राप्त होगा हैं। जिनके परिवार का इनकम रिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये या उससे कम होती हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और 1000 रुपये प्रतिमाह प्राप्त कर सकते हैं। 
कैसे करें रजिस्ट्रेशन। 
बिहार में बेरोजगारी भत्ता का रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जाना होगा। साथ ही साथ ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

किसे मिलेगा लाभ। 
इस योजना के तहत आवेदन करने वाले सभी आवेदकों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए । साथ ही साथ उनके पास कोई ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। तभी वो इसका लाभ उठा सकते हैं। जॉब या बिजनेस करने वाले लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। 

इस दस्तावेज की पड़ेगी ज़रूरत। 
बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने के लिए आपको आवेदक का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षित योग्यता का प्रमाण, बिहार का बोनाफाइड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की ज़रूरत पड़ेगी। साथ ही साथ आपके नाम से बैंक खाता भी होनी चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment