बिहार के 5 विभागों में बंपर बहाली, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने की राह देख रहे लोगों को बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की बिहार की नीतीश कैबिनेट ने कई विभागों में खाली पड़े पदों को भरने का बड़ा फैसला किया हैं। जिसके बाद भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई हैं। 
खबर के मुताबिक लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) में जल्द ही 641 पदों पर बहाली होगी। विभिन्न श्रेणी के इन पदों के लिए वेतन आदि के मद में सरकार पर करीब 39.84 करोड़ रुपये सालाना का खर्च आएगा। सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी हैं। 

वहीं बिहार के शिक्षा विभाग में 100 पदों के अलावा विधि विभाग में 9 और स्वास्थ्य विभाग में 130 पदों पर भर्ती के लिए फैसला लिया गया हैं।  इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो सकती हैं। इसके अलावे श्रम संसाधन विभाग में आशुलिपिक के 24, लिपिक के 65, कार्यालय परिचारी के 54 पदों कको स्वीकृति दी गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। इसकी तैयारी विभाग द्वारा चल रही हैं।  

0 comments:

Post a Comment