न्यूज डेस्क: बिहार में नियोजित शिक्षकों को सेवाशर्त मिलने वाला हैं। इसको लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी हैं। लेकिन लोगों को मन में सबसे बड़ा सवाल यह हैं की इससे क्या फायदा होने वाला हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।
बिहार सरकार के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सेवाशर्त सेवा शर्त लागू होते ही नियोजित शिक्षकों को तबादला, प्रोन्नति, एसीपी लाभ, सेवांत लाभ, पेंशन, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, ग्रुप इंश्योरेंस समेत अनुकंपा का लाभ मिलने लगेगा। इससे शिक्षकों को काफी लाभ हो सकता हैं तथा इनके जीवन की सारी समस्या समाप्त हो सकती हैं।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक रणजीत कुमार सिंह ने कहा है कि नियोजित शिक्षकों के लिए सेवा शर्त लागू करने पर विचार किया जा रहा है जल्द ही अंतिम बैठक कर फैसला लिया जाएगा। इससे नियोजित शिक्षकों को सभी प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे तथा शिक्षकों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
वहीं सेवा शर्त की कमिटी के पुनर्गठन पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी वर्ष में सरकार शिक्षकों को फिर से लॉलीपॉप दिखाने का काम कर रही है, जबकि ये तीन साल पहले किया जाना था। अगर ऐसा हुआ होता तो अभी तक लाखों शिक्षकों को प्रोन्नति के साथ स्थानांतरण का लाभ मिल जाता।

0 comments:
Post a Comment