न्यूज डेस्क: बिहार में नियोजित शिक्षक काफी लंबे समय से सेवाशर्त की मांग कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार ख़त्म होने वाला हैं। क्यों की बिहार सरकार ने नियोजित शिक्षकों को सेवाशर्त देने के लिए आदेश जारी कर दिया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सेवा शर्त के लिए गठित कमिटी के पुनर्गठन पर मुहर लगा दी है। बता दें कि 11 अगस्त 2015 को ही नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के सेवा शर्त निर्माण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमिटी का गठन हुआ था।
खबर के अनुसार अब कमिटी के पुनर्गठन पर मुहर लगने के बाद बिहार के प्रारम्भिक से लेकर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक नियोजित शिक्षकों के लिये सेवाशर्त लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने इनकी मांग को पूरी करने का फैसला ले लिया हैं।
माना जा रहा है कि बिहार में इस साल चुनाव हैं और सरकार नियोजित शिक्षकों को नाखुश नहीं करना चाहती हैं। इसलिए नीतीश सरकार 15 अगस्त तक सेवा शर्त लागू करेगी। सेवाशर्त के तहत उन्हें वो सब कुछ मिलेगा जो शिक्षक मांग कर रहे थे।

0 comments:
Post a Comment