न्यूज डेस्क: बिहार में लॉकडाउन के कारण सभी संस्थान बंद हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं की यहां सभी टेक्निकल यूनिवर्सिटी और कॉलेज 16 अगस्त से खुल जाएंगे। साथ ही साथ कोरोना के हालात को देखते हुए पढ़ाई का कार्य शुरू किया जा सकता हैं। इसके लिए एआईसीटीई ने गुरुवार को अपना एकेडमिक कैलेंडर भी जारी किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एआईसीटीई के कैंलेंडर के अनुसार बिहार के साथ साथ देश के सभी टेक्निकल संस्थान में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और आर्किटेक्चर काॅलेजों में सत्र 2020-21 की पढ़ाई 16 अगस्त से शुरू हो जायेगी। हालांकि इसको लेकर अंतिम फैसला सरकार को करनी हैं।
एआईसीटीई द्वारा किये गए एलान के बाद सरकार की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं आई हैं। लेकिन अगर कोरोना का संकट कुछ कम होता हैं तो 16 अगस्त से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। तो वहीं फ्रेशर्स की क्लास 15 सितंबर से शुरू होंगी।

0 comments:
Post a Comment