न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना कोरोना का केंद्र बनता जा रहा हैं। इस जिले में 1000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिससे जिले में हाहाकार मचा हुआ हैं। कोरोना के इस फैलाव को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ें के मुताबिक पटना में 71 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही पटना में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़तक 1016 हो गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं तथा लोग खुद को तनावगस्त महसूस कर रहे हैं।
आपको बता दें की यहां एक्टिव मरीज की संख्या 563 है। वहीं अबतक 442 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। तो कुछ मरीजों का इलाज किया जा रहा हैं। सरकार ने कोरोना के इस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने को कहा हैं ताकि कोरोना के बढ़ते चेन को तोड़ा जा सके।

0 comments:
Post a Comment