19 जुलाई को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रद्द, जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट को देखते हुए बिहार में 19 जुलाई को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई हैं। फिलहाल यह परीक्षा नहीं होगा। लेकिन बहुत जल्द इस परीक्षा के लिए नई तारीख का एलान किया जा सकता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए राजभवन में हुई बैठक के बाद ललित नारायण मिथिला विवि ने परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया। साथ ही साथ विभाग को आदेश दिया की इसके लिए नई तारीख का एलान जल्द किया जाय। 

आपको बता दें की इससे पहले बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मार्च को होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 जुलाई को निर्धारित की गई थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इसे पुनः स्थगित करना पड़ा हैं। 

0 comments:

Post a Comment