न्यूज डेस्क: यूपी में स्कॉलरशिप लेने के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको बता दें की राज्य के प्री मैट्रिक 9वीं – 10वीं और पोस्ट मैट्रिक 11वीं – 12वीं कक्षा के छात्रों को यूपी स्कॉलरशिप 2020 प्रदान की जाएगी। आप इसका लाभ उठा सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी स्कॉलरशिप ऑनलाइन फॉर्म 2020 केवल वही छात्र-छात्राएँ भर सकते हैं जिनके माता-पिता / अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हज़ार या इससे कम हैं। वहीं सामान्य वर्ग के वार्षिक आय 2 लाख या उससे कम हैं।
अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.nic.in पर जा कर अपना रजिस्ट्रेशन पत्र भर सकते हैं। लेकिन याद रखें की आपको फार्म भरते समय सही सही जानकारी भरना हैं। ये फार्म सिर्फ यूपी में स्थाई रूप से रह रहे छात्र-छात्राएं ही भर सकते हैं।
आपको बता दें की छात्रों के लिए आवेदन पत्र के साथ बैंक पासबुक की फोटोकॉपी की हार्डकॉपी संलग्न करना महत्वपूर्ण है। आवेदकों को ईमेल आईडी और मोबाइल फोन नंबर भी देना होगा। मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत उन कॉलेजों के उम्मीदवार, जो प्राधिकरण द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाते हैं, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।

0 comments:
Post a Comment