न्यूज डेस्क: बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करने वाले लोगों को लैपटॉप रखना ज़रूरी हैं। क्यों की आज के समय में वो बिना लैपटॉप के पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। क्यों की आने वाले समय में पढ़ाई की ज्यादा तर वेवस्था ऑनलाइन होने वाली हैं।
इसी विषय को लेकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंजीनियरिग और पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि सभी विद्यार्थियों के लैपटॉप की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। ताकि वो ऑनलाइन पढ़ाई में शामिल हो सके।
खबर के मुताबिक जो विद्यार्थी लैपटॉप क्रय करने में असमर्थ हैं उन्हें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लैपटॉप क्रय कराने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। विद्यार्थियों को इसकी सूचना देने के लिए शिक्षकों और विभागाध्यक्षों को भी प्रेरित करने के लिए कहा गया है। इन्हे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बहुत जल्द लैपटॉप दिया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment