न्यूज डेस्क: बिहार सरकार अपने राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं। साथ ही साथ फैक्ट्री लगाने के लिए कंपनियों को 2500 एकड़ जमीन भी दे रही हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं की बहुत सी बड़ी कंपनियां बिहार आने के लिए इच्छुक हैं और वो बिहार सरकार के संपर्क में हैं।
खबर के मुताबिक आईटीसी, सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड और अजंता शूज (इंडिया) बिहार में निवेश करने के लिए इच्छुक हैं। ये कंपनियां बिहार में फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन की तलाश कर ली हैं। बहुत जल्द काम भी शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी खुद बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने दी हैं।
आपको बता दें की आईटीसी बिहार में बड़े निवेश की योजना बना रही है। इससे बिहार के लोगों की तकदीर बदल सकती हैं। साथ ही साथ उन्हें रोजगार भी मिल सकता हैं। बिहार सरकार ने 25 कंपनियों को बिहार आने और निवेश करने के लिए पत्र लिखा हैं। जिसमे से बहुत सी कंपनियां बिहार सरकार से संपर्क कर रही हैं। बहुत जल्द ये बिहार में निवेश कर सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment