चीन छोड़कर भारत आ रही 300 कंपनियां, बौखलाया हुआ है ड्रैगन

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में पूरी दुनिया चीन से दूरी बना रही हैं। लोग चीन के बने सामान का बहिष्कार कर रहे हैं। इससे ड्रैगन बौखलाया हुआ हैं और दुनिया के देशों को युद्ध तक की धमकी दे रहा हैं। अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण बहुत सी कंपनियों को चीन में काम करना मुश्किल होता जा रहा हैं। जिससे ये कंपनियां चीन छोड़कर भारत आ रही हैं। 
खबर के मुताबिक 300 से ज्यादा कंपनियां भारत सरकार से संपर्क में हैं तो यहां फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन तलाश कर रही हैं।  इसी बीच चीन के अखबार में कहा गया है कि भारत का एक राज्य उत्तरप्रदेश ने चीन से निकलने की सोच रही कंपनियों को आकृषित करने के लिए एक टॉस्क फोर्स का गठन किया है। जो चीन के लिए बड़ी समस्या पैदा कर सकता हैं। 

चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा हैं की भारत की अर्थववस्था हमसे काफी कमजोर हैं। भारत कभी भी चीन का विकल्प बनने का सपना ना देख। ऐसा कभी नहीं नहीं हो सकता हैं। लेकिन जिस तरह से कंपनियां भारत आ रही हैं। इससे ड्रैगन को डर सताने लगा हैं और वो सीमा पर तनाव पैदा कर रहा हैं ताकि ये कंपनियां भारत जानें का प्लान कैंसल कर दें। 

0 comments:

Post a Comment