न्यूज डेस्क: बिहार में जब से मानसून का दस्तक हुआ हैं यहां लगातार बारिश हो रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों को लेकर चेतावनी जारी किया हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया सहित कई जगह बारिश हो सकती है। साथ ही साथ यहां वज्रपात के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरुरत हैं।
आपको बता दें की बिहार में अगले 48 घंटे ठनका गिरने और भारी बारिश के आसार हैं। इसलिए मौसम विभाग ने इसका हाइ अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ राज्य में रहने वाले लोगों को सलाह दी गयी है कि वे निर्धारित समय के दौरान खेतों पर जाने से बचें। कोशिश करें कि पक्के व मजबूत मकानों में रहें। ताकि व्रजपात से बचा जा सकें।
बिहार में गुरुवार को बारिश और वज्रपात से आठ जिलों में 26 लोगों की मौत हो गयी। जिससे हड़कंप मच गया हैं। इसको देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नितीश कुमार ने लोगों से अपील की हैं की ख़राब मौसम के दौरान वो अपने घर पर ही रहें।

0 comments:
Post a Comment