न्यूज डेस्क: भारत अगर देश का सबसे गरीब राज्य हैं तो इसका सबसे बड़ा कारण बिहार के नेताओं द्वारा किये गए घोटालें हैं। इन घोटालों ने ही बिहार को गरीब बनने पर मजबूर कर दिया हैं। यहां घोटालों की लंबी परंपरा रही हैं।
1. चारा घोटाला
चारा घोटाला बिहार का ही नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा घोटाला था। वर्ष 1996 में बिहार सरकार के खजाने से फर्जीवाड़ा कर 950 करोड़ रुपये निकाल लिए गए थे। सरकारी खजाने की इस बंदरबांट में कई लोगों के साथ बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा पर भी घोटाले के आरोप लगे। इसी घोटाले के कारण आज लालू यादव जेल में भी हैं।
2. अलकतरा घोटाला
बिहार में 39 लाख का अलकतरा घोटाला हुआ था। उस वक्त लालू प्रसाद ही बिहार के मुख्यमंत्री थे। अनुमान के मुताबिक इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ था
3. गर्भाशय घोटाला
बिहार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गर्भाशय ऑपरेशन घोटाला हुआ, जिसमें बड़े पैमाने पर महिलाओं व युवतियों का अवैध तरीके से गर्भाशय निकाल कर बीमा की राशि हड़प ली गयी थी।
4. इंटर टॉपर्स घोटाला।
बिहार बोर्ड की 12वीं (इंटर) की परीक्षा में आर्ट में टॉपर रही रूबी कुमारी और साइंस में टॉपर रहे सौरभ श्रेष्ठ का इंटरव्यू टीवी चैनलों पर आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था। इस घोटाले में बिहार की काफी बदनामी हुई।
5. सृजन घोटाला।
सृजन घोटाला के तहत भी बिहार में काफी रूपये की हेरा फेरी हुई। मामला सामने आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई का विशेष जांच दल भागलपुर पहुंचा और इस घोटाले की जांच शुरू हुई, जिसमें एक के बाद कई खुलासे हुए। घोटाले की राशि हजार करोड़ सवे भी अधिक हो सकती है।
6. शौचालय घोटाला।
बिहार में 15 करोड़ के शौचालय घोटाले का मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन सकते है। इस तरह से बिहार में चारों ओर लूट ही लूट मची हैं। इन लूट के कारण की बिहार भारत का गरीब राज्य बना हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment