बिहार में जमीन खरीदने से पहले पता करें ये 5 बातें, यहां चल रहा है गोरखधंधा

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री का गोरखधंधा जोरों से चल रहा हैं। जिसका शिकार आम नागरिक बन रहे हैं। एक रिपोट के मुताबिक बिहार में बहुत से लोग जमीन खरीदने में धोखेधड़ी का शिकार हो रहे हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का पता आप जमीन खरीदने से पहले जरूर कर लें। 
1 .अगर आप बिहार में जमीन खरीद रहें हैं तो आप सबसे पहले पता लगाएं की उस जमीन का असली मालिक कौन हैं।

2 .जमीन के असली मालिक का पता लगाने के लिए आपको कहीं जानें की ज़रूरत नहीं हैं। आप बिहार सरकार की वेबसाइट http://www.bhumijankari.gov.in/ पर जा कर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

3 .जमीन खरीदने से पहले आप उसका नक्शा बिहार सरकार की वेबसाइट से पता करें। आप इस बात की जानकारी जरूर लें की आप जो जमीन खरीद रहें हैं उसमे से कुछ हिस्सा सरकारी तो नहीं हैं। 

4 .एक जमीन का एक से अधिक मालिक हो सकते हैं। इसलिए आप जमीन के सभी मालिक से रजिस्ट्री कराएं। 

5 .अगर आपके पास जमीन का खसरा नंबर या खाता नंबर हैं तो आप बिहार सरकार की  इस http://www.bhumijankari.gov.in/ पर जा कर जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ ये भी जान सकते हैं की जमीन पर किसी प्रकार का केस तो नहीं हैं।  

0 comments:

Post a Comment