न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना संकट कब खत्म होगा इसकी कोई गारंटी नहीं हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा हैं। लेकिन इससे बच्चों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। इसी को लेकर अब बिहार सरकार एक्टिव नजर आ रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने सरकारी व निजी स्कूल जल्द खोलने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसको लेकर एक बार फिर अभिभावकों से सुझाव मांगे गए हैं। साथ ही साथ अधिकारियों को इसको लेकर प्लानिंग तैयार करने का आदेश दिया गया हैं।
खबर के अनुसार सरकार नए गाइडलाईन के तहत स्कूल खोलने पर विचार कर रही हैं। लेकिन सबसे पहले अभिभावकों की राय सुनी जाएगी की वो अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं। अगर अभिभावकों की राय मिलती है और केंद्र सरकार स्कूल खोलने की इजाजत देती हैं तो बहुत जल्द बिहार के सरकारी व निजी स्कूल खोले जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment