मालामाल हुई बिहार सरकार, बिहार में 7 गुना बढ़ी गाड़ियों की बिक्री

न्यूज डेस्क: कोरोना संक्रमण के कारण बिहार में लॉकडाउन लगा हुआ था। जिससे बाजार बंद थे तथा लोगों को घर से निकलने की इजाजत नहीं थी। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन में छूट मिली बाजार खुले तो बिहार सरकार मालामाल हो गई। 
एक रिपोट के अनुसार बिहार में अनलाॅक का असर वाहनों की बिक्री पर दिखाई दिया। यहां गाड़ियों की बिक्री सात गुना तक बढ़ गई। आपको बता दें की अप्रैल और मई में जहां 14,562 वाहनों की बिक्री हुई थी। वहीं, लाॅकडाउन हटने के बाद जून में यह बढ़ कर 96,302 हो गई। जिससे बिहार सरकार की तिजोरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशिल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया की लाॅकडाउन के दो महीने अप्रैल और मई में जहां राज्य का अपने स्रोतों से कुल राजस्व संग्रह मात्र 1,785.33 करोड़ था वहीं अनलाॅक -1 यानी जून महीने में यह बढ़ कर 2,387.09 करोड़ हो गया। इसमें और भी तेजी के साथ इजाफा हो सकता हैं। 

एक अनुमान के मुताबिक जैसे जैसे लॉकडाउन खुल रहा हैं। बिहार का राजस्व तेजी के  साथ बढ़ रहा हैं। जो आने वाले समय के लिए एक अच्छा संकेत हैं। इससे बिहार के विकास में भी तेजी आ सकती हैं तथा रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment