न्यूज डेस्क: बिहार सरकार की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार सरकार के नीतीश कैबिनेट ने लोकस्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) में विभिन्न स्तर के 641 स्थायी और तीन कंट्रेक्ट के पदों पर बहाली का रास्ता साफ कर दिया। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती किया जाएगा।
खबर के मुताबिक कल हुए नीतीश कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया हैं। आपको बता दें की कैबिनेट द्वारा पीएचइडी में इन पदों के सृजन की स्वीकृति दे दी है। नये पदों के सृजन के बाद विभाग के स्थापना व्यय पर 39 करोड़ 84 लाख 98 हजार 953 रुपये का भार बढ़ेगा।
लेकिन नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं को फायदा हो सकता हैं। अगर आप नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो आप इस विभाग के वेबसाइट पर नजर बनाएं रहें। क्यों की नीतीश कैबिनेट की मंजूरी के बाद बहुत जल्द इसपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment