न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने वाला चीन अब विस्तारवादी नीति को अपना रहा हैं तथा धीरे धीरे अपने पड़ोसी देशों की जमीन पर अपना दावा ठोक रहा हैं। चीन की इसी दादागिरी को रोकने के लिए अमेरिका ने साउथ चाइना सी में दो युद्धपोत भेज दिए हैं। जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया हैं।
खबर के मुताबिक साउथ चाइना सी में चीन अपनी दादागिरी को दिखाता हैं तथा छोटे देशों को परेशान करता हैं। चीन के इस हरकत को देखते हुए अब अमेरिका ने भी अपने दो विमानवाहक युद्धपोत (USS रोनाल्ड रीगन, USS निमित्ज) और चार जंगी जहाज इस इलाके में भेजे हैं। जिससे चीन में खलबली मच गई हैं।
इस फैसले को लेकर अमेरिका का कहना है कि उसने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि साउथ चाइना सी के इन इलाके पर हर देश उड़ान भर सके और अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक संचालन कर सके। इन इलाकों में किसी भी देश की दादागिरी नहीं चलेगी। अगर चीन अपनी विस्तारवादी नीति को नहीं रोकता हैं तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा।

0 comments:
Post a Comment