न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का विस्फोट प्रतिदिन हो रहा हैं। जिसके कारण लोगों में डर का महौल बनता जा रहा हैं। कोरोना के इस संक्रमण को रोकने के लिए बिहार के किशनगंज में 72 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया हैं ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।
जिला प्रशासन के मुताबिक यहां कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। जिसके कारण यह फैसला लिया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने किशनगंज शहर में 72 घंटे का लॉकडाउन लागू कर दिया है।
यह लॉकडाउन मंगलवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार आठ बजे सुबह तक लागू रहेगा। इस लॉकडाउन का पालन सख्ती के साथ होगा। आपको बता दें की यह लॉकडाउन पूरे शहर में लागू होगा। इस दौरान दवा, किराना, दूध, फल , सब्जी को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही साथ यहां किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। जिला प्रशासन लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment