चीन को रोकने के लिए साथ आया फ्रांस, भारत को जल्द देगा राफेल लड़ाकू विमान

न्यूज डेस्क: चीन की दादागिरी को रोकने के लिए दुनिया के कई देश भारत के साथ आ रहे हैं। इसी बीच फ्रांस से अच्छी खबर आ रही हैं की तनाव को देखते हुए फ्रांस भारत को जल्द राफेल लड़ाकू विमान देने वाला हैं। 27 जुलाई को ये भारत आ जाएगा। 
आपको बता दें की योजना के मुताबिक पहले चार राफेल लड़ाकू विमान अंबाला आने वाले थे, लेकिन फ्रांस अब कुछ ज्यादा संख्या में लड़ाकू विमानों के भेजेगा। 27 जुलाई को 8 राफेल लड़ाकू विमान भारत आ जाएंगे। इसे बहुत जल्द भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया जाएगा। 

फ्रांस ने ये कदम ऐसे वक्त पर उठाया हैं जब भारत का चीन के साथ सीमा पर तनाव बढ़ रहा हैं। राफेल आ जानें से भारतीय वायुसेना की ताकत दोगुनी हो जाएगी। यह लड़ाकू विमान दुनिया का सबसे खतरनाक विमान हैं। इसे फ़्रांस की सेना भी इस्तेमाल करती हैं। इस लड़ाकू  विमान को आसमान का अजेय योद्धा कहा जाता हैं। इसे रोक पाना किसी भी देश के लिए नामुमकिन हैं। 

0 comments:

Post a Comment