चाइनीज ब्रैंड्स के बहिष्कार से सैमसंग हुआ मालामाल, हो रहा करोड़ों का फायदा

न्यूज डेस्क: भारत में चाइनीज ब्रैंड्स का बहिष्कार तेजी के साथ हो रहा हैं। लोग चाइनीज सामान को खरीदना बंद कर दिए हैं। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक भारत में पहले के मुकाबले 30 फीसदी चाइनीज सामानों की बिक्री में कमी आई हैं जो चीन के लिए बहुत बड़ा आर्थिक झटका हैं। 
इस सब के बीच दक्षिण कोरिया की कपंनी सैमसंग को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा हैं। भारत के लोग सैमसंग स्मार्टफोन सबसे ज्यादा खरीद रहें हैं। जिससे सैमसंग कंपनी मालामाल हो रही हैं। एक रिपोट के मुताबिक वीवो को पीछे छोड़ते हुए सैमसंग, जून तिमाही में नहीं तो सितंबर के आखिर तक दूसरे नंबर पर फिर से कब्जा कर सकती है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले एक महीने में सैमसंग स्मार्टफोन की बिक्री में काफी तेजी देखि गई हैं। इससे सैमसंग को करोड़ों का फायदा हो रहा हैं और चाइनीज ब्रांड्स की बिक्री तेजी के साथ घट रही हैं। सैमसंग ने भी बाजार में अपनी पोजिशन और मजबूत करने के लिए 10 दिनों के भीतर 10-20 हजार की रेंज में 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ताकि वो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सके। 

0 comments:

Post a Comment