न्यूज डेस्क: बिहार में एक बार फिर मानसून का रुख बना हुआ हैं। जिससे राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं तथा लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अक्षीय रेखा पटना से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। जिसके कारण पटना सहित बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ वज्रपात भी होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहना बहुत ज़रूरी हैं।
आपको बता दें की आइएमडी पटना के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र झारखंड और उससे सटे इलाके में बना हुआ है, जिससे बिहार के निकटवर्ती जिलों में भारी बारिश संभव है। इससे पटना, बक्सर, कटिहार, गया, जहानाबाद, अरवल जिले में बारिश हो सकती हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती हैं। लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment