न्यूज डेस्क: आज पूरे देश में नाग पंचमी मनाया जा रहा हैं। इस दिन लोग नाग देवता की पूजा धूम धाम से करते हैं। इससे इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं तथा जीवन पर किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता हैं। इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे नाग पंचमी के शुभ मुहर्त और पूजा विधि के बारे में। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
ज्योतिष के मुताबिक नाग पंचमी सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने का विधान है।
आज इसके लिए शुभ मुहूर्त :
नाग पंचमी 25 जुलाई, शनिवार नाग पंचमी पूजा मूहूर्त- सुबह 05 बजकर 39 से 08 बजकर 22 मिनट तक है।
कैसे करें पूजा।
शास्त्रों के अनुसार नाग देवता पर पीले रंग का पुष्प चढ़ाना उत्तम माना जाता हैं। इस दिन आप नागदेवता की प्रतिमा स्थापित करें। प्रतिमा पर जल, फूल, फल और चंदन लगाएं। साथ ही साथ नाग की प्रतिमा को दूध, दही, घी, शहद और पंचामृत से स्नान कराएं और आरती करें। आप इस दिन किसी गरीब को दान करें।
0 comments:
Post a Comment