न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ हैं। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की अगर चीन के साथ युद्ध होता हैं तो उसे बिहार से टक्कर दिया जा सकता हैं। कुछ दिन पहले गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में भी बिहार रेजिमेंट के जवानों ने 43 चीनी सैनिकों को मार गिराया था।
खबर के मुताबिक अगर चीन से युद्ध होता हैं तो बिहार के एयर बेस से चीन को जबरदस्त टक्कर दिया जा सकता हैं। रिटायर्ड विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी का कहना है कि बिहार में बिहटा, पूर्णिया और दरभंगा के बेस स्टेशन से चीन को सबक सिखाया जा सकता हैं।
इस एयर बेस से न सिर्फ चीन को फाइटर प्लेन से जवाब दिया जा सकता है बल्कि चीन से होने वाली हर जंगी उड़ान पर भी अत्याधुनिक राडारों से पैनी नजर तक रखी जा सकती है। इसलिए इन एयर बेस को और आधुनिक बनाने की जरुरत हैं।
नवभारत टाइम्स में छापी एक खबर में प्रफुल्ल बख्शी ने कहा की बिहार में बिहटा, पूर्णिया का चूनापुर और दरभंगा केयर एंड मेंटेनेंस एयरबेस चीन से जंग की हालत में फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए बैकअप स्टेशन्स की भूमिका निभाएंगे। यहां से चीन पर नजर रखी जा सकती हैं और चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment