न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी कर रहे कर्मचारियों पर नीतीश सरकार बड़ी कारवाई करने जा रही हैं। जिससे सभी विभाग में हड़कंप मच गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार राज्य में 50 साल से ज्यादा उम्र की कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग कर रही हैं।
आपको बता दें की नीतीश सरकार ने इसको लेकर एक नई कमिटी का गठन किया हैं। जो 50 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों की जांच करेगा। अगर किसी कर्मी की ज़रूरत नहीं होगी। उन्हें रिटायर करा दिया जाएगा। साथ ही साथ इन्हे नौकरी से छुट्टी मिल जाएगी।
नीतीश सरकार ने इसको लेकर सभी विभाग को सूचित कर दिया हैं। बहुत जल्द इसपर कार्य शुरू हो जाएगा। सरकारी आदेश के मुताबिक सभी विभाग में काम कर रहे 50 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को रिटायर किया जाएगा। लेकिन अगर किसी कर्मचारी की ज़रूरत होगी तो उन्हें नौकरी से नहीं निकाला जाएगा।

0 comments:
Post a Comment