न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना संकट से बचने के लिए 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया हैं। इस लॉकडाउन में सभी स्कूल बंद हैं जिसके कारण ऐसे खबर आ रही थी की सरकार बिहार के शिक्षको की वेतन में कटौती कर सकती हैं।
इन ख़बरों पर अपनी राय देते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी ने बताया की लॉकडाउन की अवधि में किसी भी प्रकार के सरकारी कर्मचारी या शिक्षको का वेतन नहीं कटेगा। सभी लोगों को पहले की तरह पूरा वेतन मिलता रहेगा। जो शिक्षक लॉकडाउन के दौरान घर पर हैं और ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। उन्हें भी पूरा वेतन दिया जाएगा।
सभी कर्मचारियों को समय अवधि पर वेतन मिलेगा। सरकार बहुत जल्द जून और जुलाई महीने का वेतन जारी कर सकती हैं। इसको लेकर विभाग तैयारी कर रही हैं। मोदी ने कहा की जो लोग लॉकडाउन से पहले छुट्टी पर थे और लॉकडाउन लगने से ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। उन लोगों को भी पूरा वेतन मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment