न्यूज डेस्क: बिहार में भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए सीएम नीतीश एक्शन मूड में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने अधिकारियों को आदेश दिया हैं की जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अगर कोई इंजीनियर भ्रष्टाचार करता हैं तो उसे तुरंत सस्पेंड किया जाय।
इसी बीच एक खबर आ रही हैं की जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत आहर-पइन, वियर, चेक डैम, तालाब जैसी लघु सिंचाई योजनाओं की मरम्मत में गड़बड़ी के मामले सामने आये हैं। जिसको लेकर दो इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया हैं तथा इनपर कारवाई भी की जा रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में दो ठेकेदारों पर जुर्माना भी लगाया गया है तथा उन्हें काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। लघु जल संसाधन विभाग के सूत्रों का कहना है की बिहार के कई जिलों में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा हैं। अगर कोई ठीकेदार या इंजीनियर ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं तो उनपर एफआईआर होगा तथा उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment