बिहार में ऑनलाइन करें जमीन का दाखिल-खारिज, जानिए पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: जमीन का दाखिल-खारिज के लिए लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने इसे ऑनलाइन कर दिया हैं। यहां बहुत से लोग अपने जमीन का दाखिल-खारिज ऑनलाइन के द्वारा कर रहे हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में भूमि म्यूटेशन या दाखिल खारिज एक बहुत ही टाइम लेने वाली प्रक्रिया थी, परंतु बिहार सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल से इसे बेहद ही आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति आसानी से दाखिल-खारिज कर सकता हैं। 

अगर आप अपने जमीन का दाखिल-खारिज करना चाहते हैं। तो ऑनलाइन http://lrc.bih.nic.in/ इस वेबसाइट पर जाकर बिना किसी की मदत के आसानी से कर सकते हैं। यहां पहले आपको रजिस्टेशन करना होगा। इसके बाद आपको कुछ ज़रूरी जानकारी देनी होगी। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर (Toll Free Number) 18003456215 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपको पूरी जानकारी मिलेगी। 

0 comments:

Post a Comment