अगस्त के अंत तक खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने बनाई योजना

न्यूज डेस्क: कोरोना संकट को देखते हुए भारत के सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाईन के मुताबिक 31 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया हैं। लेकिन सरकार स्कूल खोलने को लेकर योजना बना रही हैं। 
आपको बता दें की मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने संकेत दिए हैं कि 15 अगस्त के बाद स्कूल खोले जा सकते हैं, लेकिन इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सरकार ने विभाग को इस संदर्भ में  गाइडलाईन बनाने का आदेश दे दिया हैं। 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित एक खबर के अनुसार आंध्र प्रदेश सरकार की सरकार ने अगस्त के अंत तक स्कूल खोलने की योजना बनाई है। इसके तहत राज्य के एजुकेशन मिनिस्टर ए. सुरेश ने बताया कि प्रदेश में अगस्त के अंत तक स्कूल खोलने की योजना है और इस दिशा में सरकारी स्कूलों में रिनोवेशन का काम कराने के लिए एक प्रोजेक्ट भी शुरू किया गया है। 

इसी तरह से देश के कई राज्य स्कूल-कॉलेज खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें की कोरोना संकट के कारण अभी फिलहाल कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही हैं। कई राज्य के सरकारों ने एग्जाम भी रद्द कर दिए हैं। 

0 comments:

Post a Comment