पटना में कोरोना विस्फोट, एक ही इलाके में मिले 63 मरीज, मोहल्ला सील

न्यूज डेस्क: पटना में प्रतिदिन कोरोना विस्फोट हो रहा हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की  पटना के 86 नए केस में 63 पॉजिटिव केस पटना सिटी इलाके से मिले हैं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया हैं। 
खबर के मुताबिक  ये मरीज पटना के खाजेकला और चौक थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से मिलेे हैं। इसकी पुष्टि आरएमआरआई के सैंपल जांच में हुई है। कोरोना के इस फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन कई मोहल्ले को सील कर रही हैं ताकि संक्रमण का फैलाव ज्यादा इलाकों में ना हो सकते हैं। 

आपको बता दें की बिहार में कोरोना के मामले 10000 पार कर गए हैं। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई। बिहार सरकार कोरोना  वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कई तरह के बड़े फैसले भी ले रही हैं। लेकिन फिर भी यहां 73 लोगों की कोरोना कोरोना वायरस से हो चुकी हैं। इसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment