न्यूज डेस्क: भारत ने पहली बार चीन की दुखती रग पर हाथ रख दिया हैं। इससे ये साफ हो गया हैं की दुनिया के हर मोर्चे पर भारत चीन से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। मिली खबर के मुताबिक बुधवार को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भारत ने कहा कि हॉन्ग कॉन्ग में हम हाल की कई घटनाओं पर चिंता जताने वाले कई बयान सुन चुके हैं।
भारत का ये बयान चीन के लिए मुसीबत साबित हो सकता हैं। क्यों की हॉन्ग कॉन्ग को लेकर ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी पहले से भी चीन के खिलाफ हैं। ऐसे समय पर भारत का बयान चीन के लिए बड़ी परेशानी लेकर आ सकता हैं।
मिली खबर के मुताबिक भारत का यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बयान वाले दिन ही आया है जिसमें उन्होंने भारत में चीनी ऐप्स पर बैन का समर्थन किया था। ऐसा पहली बार हुआ हैं जब भारत ने हॉन्ग कॉन्ग के मुद्दे पर बोला है। जानकर बताते हैं की अगर भारत वन चाइना पॉलिसी के नियम खिलाफ जाता हैं तो चीन दुनिया में अलग-थलग पड़ जायेगा।

0 comments:
Post a Comment