बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी, नियोजित शिक्षकों को मिलेगा सेवाशर्त

न्यूज डेस्क: बिहार में लंबे समय से नियोजित शिक्षक सेवाशर्त की मांग कर रहे हैं। इन शिक्षकों को बिहार कैबिनेट ने सेवाशर्त की मंजूरी दे दी हैं। इससे शिक्षकों को लाभ प्राप्त होगा तथा शिक्षक अपना तबादला भी करवा सकेंगे। 
आपको बता दें की बिहार कैबिनेट की बैठक में पंचायती राज संस्थानों और नगर निकाय संस्थानों के द्वारा नियुक्त शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के सेवाशर्त सुधार हेतु विभागीय संकल्प संख्या-1529 दिनांक-11.08.2015 के तहत गठित समिति के पुनर्गठन की स्वीकृति दे दी गयी है। इसे बहुत जल्द लागू किया जा सकता हैं। 

सेवाशर्त मिलने के बाद बिहार में नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति का लाभ मिलेगा और हेडमास्टर तक बन पायेंगे। साथ ही साथ नियोजन क्षेत्र से बाहर तबादले का लाभ भी मिल सकता है। अब नियोजित शिक्षकों को वेतनमान को छोड़कर वो सबकुछ मिलेगा जो सामान्य शिक्षकों को मिलता हैं। हालांकि ये कब से लागू होगा। इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई हैं। 

0 comments:

Post a Comment