भारतीय सेना के घातक कमांडो तैनात, ड्रैगन को दफन करने की तैयारी

 न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच दिन प्रतिदिन तनाव बढ़ता जा रहा हैं। जिसे देखते हुए भारत ने चीन से लगी सीमा पर गश्त को बढ़ा दिया हैं तथा चीन से निपटने के लिए घातक कमांडो तैनात किये गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी LAC पर चीन अपनी सेना को ट्रेनिंग देने के लिए 20 मार्शल आर्ट ट्रेनर भेजे हैं।  
भारतीय सेना ड्रैगन को दफन करने की प्लानिंग कर रखी हैं। अगर चीन इस बार कोई गलती करता हैं तो उसे वही ढेर कर दिया जाएगा। सैनिकों को ट्रेंड करने के लिए मार्शल आर्ट ट्रेनर भेजकर चीन माइंड गेम खेलने की कोशिश कर रहा हो लेकिन भारतीय सेना में 'घातक' कमांडो पहले से तैनात हैं। जो चीन को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। 

बता दें की भारत के घातक कमांडों युद्धकला में चीनी सेना से कहीं ज्यादा बेहतर हैं। एक रिपोट की मानें तो भारतीय सेना के घातक कमांडो बिना हथियारों की लड़ाई में माहिर हैं और दुश्मन को आमने सामने की लड़ाई में चित कर सकते हैं। इन्हे दुनिया की सबसे बेस्ट ट्रेनिंग दी गई हैं। 

सेना के अधिकारी के मुताबिक भारतीय सेना के हर यूनिट में घातक कमांडो होते हैं, जो हथियारों के साथ लड़ाई के अलावा बिना हथियारों की लड़ाई में भी माहिर होते हैं। यह इस तरह ट्रेंड होते हैं कि अपने से मजबूत शरीर वाले दुश्मन को भी धूल चटा सकते हैं। इनके शरीर में गजब की फुर्ती होती हैं। जिससे ये अपने दुश्मनों पर भारी पड़ते हैं। 

0 comments:

Post a Comment