बिहार पुलिस होमगार्ड में सिपाही के पदों पर भर्तियां, 12वीं पास करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार पुलिस होमगार्ड में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो नौकरी का इंतजार कर रहे थे वो ऑनलाइन के द्वारा इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई हैं। 
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 3 जुलाई 2020 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 3 अगस्त 2020 

पदों की संख्या : 551

पदों का नाम : बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग (होमगार्ड) 

वेतनमान। 
पीबी-1 5200-20200 + ग्रेड पे  - 2000, लेवल-3

योग्यता। 
भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए पुरुषों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष । जबकि महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष निर्धारित की गई हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देखें। 

चयन प्रक्रिया। 
आपको बता दें की भर्ती की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन होगा।

आवेदन प्रक्रिया। 
उम्मीदवार केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें। 

0 comments:

Post a Comment