न्यूज डेस्क: पटना सहित देशभर के लोग CSIR UGC NET 2021 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इसे डाउनलोड करें।
खबर के अनुसार CSIR UGC NET 2021 का परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर 29 जनवरी, 15 फरवरी, 16 फरवरी और 17 फरवरी, 2022 को आयोजित किया जायेगा। इस एग्जाम में भाग लेने से पहले आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
बता दें की CSIR UGC NET 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भरकर सब्मिट करना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड ?
1 .आप वेबसाइट csirnet.nta.nic.in. पर विजिट करें।
2 .इसके बाद CSIR UGC NET Admit Card 2021 लिंक पर क्लिक करें।
3 .इसके बाद आप एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर सब्मिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें प्रिंट कर लें।
0 comments:
Post a Comment