नालंदा में अगले 4 दिन तक 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, अलर्ट हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार के नालंदा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नालंदा जिले के कई इलाकों में अगले 4 दिन तक 5 घंटे बिजली गुल रहेगी। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया हैं। साथ ही साथ सभी लोगों के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार बख्तिायरपुर-रजौली फोरलेन के किनारे गाडे़ गए बिजली पोलों पर तार लगाने का काम किया जायेगा। इसलिए कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक हरनौत टाउन और साउथ रुलर फीडर से बिजली की सप्लाई नहीं होगी। 

बता दें की अगले 4 दिन तक हरनौत बाजार के अलावा सरथा, सिरनावां, रूपसपुर, गिरिधरचक व अन्य गांवों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इसको लेकर विभाग के द्वारा सूचना जारी कर दिया गया हैं ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी ना हो। 

अगर आपको बिजली से संबंधित कोई काम हैं तो आप सुबह में ही निपटा लें। क्यों की सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ग्रामीण) अमित कुमार ने दी हैं।

0 comments:

Post a Comment