खबर के अनुसार राजस्थान में लोगों को पहले अपने भू अभिलेख जमाबंदी, खसरा आदि की जानकारी लेनी होती थी, तो उसके लिए हमे सरकारी दफ्तर के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल गया हैं।
बता दें की अब आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से घर बैठे जमीन के कागजात को ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह के पैसे भी देने नहीं पड़ेंगे।
जयपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर में घर बैठे निकालें जमीन के कागजात?
1. आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://apnakhata.raj.nic.in/LRCLogin.aspx पर जाये।
2. इसके बाद आप अपने जिले के नाम को सलेक्ट करें।
3. इसके बाद आप अपने तहसील के नाम को सेलेक्ट करें।
4. अब आप गांव के नाम को सेलेक्ट करें।
5. इसके बाद खाता संख्या सेलेक्ट करें।
6. अब आप जमाबंदी नकल देखें।
7. खाता खसरा से जमाबंदी की नकल देखें और इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
0 comments:
Post a Comment