मिलिट्री हॉस्पिटल अहमदनगर में 10वीं पास के लिए वैकेंसी

न्यूज डेस्क: मिलिट्री हॉस्पिटल अहमदनगर में 10वीं पास के लिए वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ऑफलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : साउदर्न कमांड हेडक्वार्टर मिलिट्री हॉस्पिटल, अहमदनगर (महाराष्ट्र) में कुक, वार्ड सहायिका के 67 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदान करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन के लिए पता : The Presiding Officear (BOO-III), HQ Southern Command c/o Military Hospital Ahmednagar

नौकरी करने का स्थान : साउदर्न कमांड हेडक्वार्टर मिलिट्री हॉस्पिटल, अहमदनगर (महाराष्ट्र)

0 comments:

Post a Comment