उत्तर बिहार में होगी भारी बारिश, पटना-बक्सर समेत 17 जिलों में भी अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में मानसून के एक्टिव होने से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया हैं। ताजा रिपोर्ट की मुताबिक आज उत्तर बिहार के आठ जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी किया गया हैं। जबकि पटना-बक्सर समेत 17 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात का अलर्ट किया गया हैं

खबर के अनुसार मौसम विभाग केंद्र ने पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिलों में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के भी निर्देश दिए गए हैं।

वहीं मौसम विभाग ने राजधानी पटना, बक्सर, गया, भोजपुर, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल आदि जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी किया  हैं। साथ ही लोगों से ख़राब मौसम के दौरान घर में रहने की भी अपील की गई हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा बिहार से होकर गुजर रही हैं। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी और राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment