सरसो फॉर्च्यून तेल के दामों में 15 रुपये की गिरावट, जानें नया रेट

न्यूज डेस्क: सरसो फॉर्च्यून समेत तमाम तरह के खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने में खाद्य तेल के दामों में करीब 10 से 15 रुपये की कमी हुई हैं। जिससे आम आदमी को महंगाई से राहत मिली हैं। 

खबर के अनुसार अडानी विल्मर ने खाद्य तेल के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की हैं। वहीं पतंजलि के दामों में भी 7 से 10 फीसदी तक की कमी की गई हैं। जबकि मदर डेयरी ने भी खाद्य तेल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर की कमी की हैं।

खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए हुए बताया हैं की कई कंपनियों ने खाद्य तेल के एमआरपी को चरणबद्ध तरीके से कम किया है। जिससे ब्रांडेंड कंपनियों के खाद्य तेल के दामों में 10 से 15 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई हैं।

सरसो फार्च्यून तेल के दामों में 15 रुपये की गिरावट, जानें नया रेट?

मूंगफली तेल की औसत खुदरा कीमत 188.14 रुपये प्रति किलोग्राम

सरसों के तेल की औसत खुदरा कीमत 180.85 रुपये प्रति किलोग्राम। 

वनस्पति तेल की औसत खुदरा कीमत 165 रुपये प्रति किलो।

सोया तेल की औसत कीमत 167.67 रुपये प्रति किलो। 

सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 189.99 रुपये प्रति किलो। 

पाम तेल की औसत खुदरा कीमत 152.52 रुपये प्रति किलो।

0 comments:

Post a Comment