बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए 15 जुलाई से होंगी परीक्षाएं

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए 15 जुलाई से परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। इसको लेकर बीएचयू के रजिस्ट्रार प्रोफेसर एके सिंह ने जानकारी दी हैं। 

बता दें की बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए 15 जुलाई से 10 अगस्त तक परीक्षाएं चलेगी। यह परीक्षाएं स्नातक स्तरीय अलग-अलग विषय की होगी। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें।

खबर के अनुसार विषयवार तारीखों की जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट http://nta.ac.in पर जारी कर दिया गया हैं। अगर आप बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस वेबसाइट पर जा कर अपने विषय की एग्जाम तिथि को जान लें। 

एग्जाम की तिथि : विषयवार जुलाई में 15,16, 19 और 20 तारीख को तथा अगस्त में 4,5,6,7,8 एवं 10 तारीख को एग्जाम लिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment