झारखंड में सचिवालय स्टेनोग्राफर के पदों पर वैकेंसी, करें अप्लाई

RANCHI : झारखंड में सचिवालय स्टेनोग्राफर के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC Stenographer Recruitment 2022) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC Stenographer Recruitment 2022) ने सचिवालय स्टेनोग्राफर के 452 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष, जबकि यूआर और ईडब्ल्यूएस (पुरुष) की अधिकतम आयु 35 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग की 37 वर्ष, एससी / एसटी (पुरुष और महिला) के लिए 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC Stenographer Recruitment 2022) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जा कर 28 जून से 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : http://www.jssc.nic.in/

नौकरी करने का स्थान : झारखंड।

0 comments:

Post a Comment