सावधान ! मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, बक्सर समेत 17 जिलों में होगी बारिश-वज्रपात

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, बक्सर समेत 17 जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार नजर आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में मानसून की स्थिति अभी कमजोर हैं। जिसके कारण सभी जिलों में भारी बारिश नहीं हो रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है की बुधवार और गुरुवार को राजधानी पटना समेत पूरे सूबे में मानसून संबंधी गतिविधियां जारी रहेगी।

आपको बता दें की आज बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, सिवान, गोपालगंज, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, कटिहार में गरज के साथ बारिश होने की संभावना हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घर में रहने की अपील की हैं। क्यों की राज्य के अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात से मंगलवार को 5 लोगों की जान चली गई हैं। वहीं सोमवार को भी कई इलाकों में वज्रपात की घटना से लोगों की जान गई थी।

0 comments:

Post a Comment