पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत सभी जिलों के किसानों को मिलेगा अनुदान

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत सभी जिलों के किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जायेगा। इसको लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी हैं।

खबर के अनुसार बिहार कैबिनेट की बैठक में कृषि यांत्रिकरण योजना के लिये इस वर्ष 94.05 करोड़ खर्च करने की स्वीकृति दी गई है। इस पैसे से राज्य के सभी जिलों के किसानों को 90 तरह के कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जायेगा।

आपको बता दें की सरकार ने फैसला किया हैं की राज्य में निर्मित यंत्रों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान दिया जायेगा। इससे किसान कृषि यंत्र को खरीद कर आधुनिक तकनीक से खेती कर सकेंगे और अपने पैदावार को भी बढ़ा सकेंगे।

इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान। 

मिली जानकारी के अनुसार किसानों को सीड ड्रील, पोटैटो प्लांटर, सुगरकेन कटर कम प्लांटर, हैपी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ बेलर, स्ट्रॉ रीपर, रीपर कम बाईंडर, मिनी रबर राईस मिल, राईस मिल, चैन सॉ समेत 90 तरह की कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment