टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले टॉप 5 विकेटकीपर

टी20 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा शिकार करने वाले टॉप 5 विकेटकीपर?

1 .एमएस धोनी: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। बता दें की धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप के 33 मैच की 32 पारियों में विकेटकीपिंग करते हुए 32 शिकार किए हैं। जिसमें 21 कैच और 11 स्टंपिंग हैं।

2 .कामरान अकमल: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के कामरान अकमल का नाम है। अकमल ने टी20 वर्ल्ड कप में 30 मैच खेले और 30 शिकार किए हैं। कामरान अकमल ने विकेट के पिछले 12 कैच और 18 स्टंपिग किये हैं।

3 .दिनेश रामदीन: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपरों की इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन तीसरे नंबर पर हैं। रामदीन ने 2007 से 2016 तक टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और विकेट के पीछे 27 शिकार किए हैं।

4 .कुमार संगकारा: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का नाम है। संगकारा ने साल 2007 से 2014 तक 31 मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने विकेट के पीछे 12 कैच और 14 स्टंपिंग सहित कुल 26 शिकार किए हैं।

5 .मुश्फिकुर रहीम: बांग्लादेश के विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। मुश्फिकुर टी20 वर्ल्ड कप में 20 से ज्यादा शिकार किए हैं। वो अभी भी बांग्लादेश टीम में खेल रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment